भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के सोंधानी पंचायत के भगवानपुर गांव के वार्ड संख्या सात महादलित टोला में दो महिलाओं के कोरोना मरीज पाए जाने पर रविवार को उसके घर को सेनेटाइज किया गया। इसे लेकर बीडीओ डॉ. कुंदन ने उसके घर को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर उसके घर पर सूचना चिपकाकर सात दिनों तक घर के लोग बाहर कहीं नहीं जाने तथा अन्य किसी के संपर्क में नहीं आने की हिदायत दी है।
साथ हीं चार सदस्यीय टीम गठित कर टीम से उसके संपर्क में आने वालों की पहचान कर कोरोना की जांच के लिए अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्हें लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। टीम में विकास मित्र अनिता देवी, रोजगार सेवक विनोद कुमार, आशा फैसिलिटेटर सुमन कुमारी व एएनएम कुमारी पुनिता सिन्हा शामिल हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर उसके घर दवा का छिड़काव कर स्वास्थ्यकर्मियों ने घर को सेनेटाइज किया। बीडीओ ने कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें तथा बिना मास्क का घर से बाहर नहीं निकलें।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment