Home

निगम पार्षद कैलाश शर्मा अपना किसान पार्टी कटिहार के जिलाध्यक्ष मनोनित

बिहार:कटिहार नगर निगम के वार्ड संख्या-25 के निगम पार्षद कैलाश शर्मा को अपना किसान पार्टी का कटिहार जिलाध्यक्ष मनोनित किए जाने पर शहर के रामपाड़ा स्थित मिस्त्री टोला में एक कार्यक्रम कर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान रत्न जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने मनोनयन-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कैलाश जी काफी मेहनती और संघर्षशील व्यक्ति हैं और लगातार समाज में अपना योगदान देते रहे हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि मुझे आशा है कि वे कटिहार जिला में अपना किसान पार्टी के संगठन को धारदार और मजबूत बनाते हुए पार्टी के कार्य सिद्धांत के साथ-साथ भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर के सपने को साकार करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो भरोसा और विश्वास मुझ पर जताया है मैं उस पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगा और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago