Home

भ्रष्टाचार और अपराध नियंत्रण बल ने किया विद्यालय का दौरा

गडखा(सारण)प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचपटिया मे भ्रष्टाचार और अपराध नियंत्रण बल के संघीय पदाधिकारियो व सदस्यो ने दौरा कर विद्यालय परिवार को भ्रष्टाचार व अपराध के प्रति जागृत किया।संगठन के पदाधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षको व बच्चो से मिलकर अपने उद्देश्यो के विषय में प्रकाश डाला।संगठन के बिहार प्रदेश उप प्रमुख मोहन सिंह ने बताया कि हमारा संगठन भारत की एकता अखंडता और विधि द्वारा स्थापित संविधान के अन्तर्गत कार्य करते हुए समस्त नागरिको के अधिकारो की प्राप्ति सुनिश्चित कराने और उनसे उनके नागरिक कर्तव्यों और दायित्वो की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संगठन कार्य कर रही है।

हमारा मूल उद्देश्य समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार,अन्याय,अत्याचार,सामाजिक असमानता जनित अस्पृश्यता,कन्या भ्रूण -हत्या निवारण,महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दो की पहचान करना और उसके समाधान के लिए शासन-प्रशासन को अवगत कराना और उनके समक्ष सबूत पेश करना है।

संगठन के प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि हम घरेलु हिंसा और महिलाओं तथा बच्चो की ज्वलंत समस्याओ से छुटकारा दिलाने हेतु अपने स्तर से भी प्रयास कर रहे है इसके लिए हम लोग जन सभाएं,नुक्कड़ नाटक,पद यात्राॅए,जुलूस,धरना-प्रदर्शन का सहारा लेते है और चिन्हित क्षेत्रो या व्यक्तियो की समस्याओ से अवगत कराने के लिए सरकार और प्रशासन को अवगत कराते है।

सारण जिला के सहायक प्रमुख रणधीर सिंह ने कहा कि हमलोग उन तमाम परिवारो व संगठनो को चिन्हित करने हेतु कार्य कर रहे है जिनकी समस्याओ से सरकार अवगत नही है।हमारा मूल उद्देश्य जन जागृति फैलाकर अपराध ,नशा और हिंसा को रोकना है।यदि हमारे प्रयास विफल होते है तो हम सबूत जूटाकर उस समस्या पर स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था का ध्यानाकर्षण करते है।टीम के सदस्य जय किशोर सिह ने बच्चो को संवोधित करते हुए कहा कि यदि आपके घर मे भ्रष्टाचार और अपराध से जुडी कोई समस्या हो तो हमे बतांए हम सब मिलकर उसका समाधान निकालेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओ व शिक्षको के के अतिरिक्त उपरोक्त संगठन के अन्य पदाधिकारियो व सदस्यो मे सामिल थे अरविंद कुमार,रंजन कुमार सिंह,नवीण कुमार सिंह,आकाश कुमार ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago