शिक्षक काउंसलिंग के 365 पंचायत व 33 प्रखंड नियोजन शामिल है
पटना(बिहार)सूबे के 398 प्रारंभिक शिक्षक नियोजन इकाइयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आज से काउंसिलिंग होगी। जिसमे 365 पंचायत नियोजन इकाइया एवं 33 प्रखंड नियोजन इकाइयां शामिल हैं। इन नियोजन इकाइयों में विशेष चक्र की काउंसिलिंग शिक्षा विभाग द्वारा आयोजन की जा रही है।जिसमे विभाग के मुताबिक प्रखंड नियोजन इकाइयों के कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आज जिला मुख्यालय में काउंसिलिंग होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के मुताबिक प्रखंड नियोजन इकाइयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। पंचायत नियोजन इकाइयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में काउंसिलिंग होगी।
दरअसल, जिन 398 प्रारंभिक शिक्षक नियोजन इकाइयों के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है, उनमें तीसरे चक्र के शिड्यूल के बाद भी काउंसिलिंग नहीं हो पाई थी। विशेष चक्र वाली सभी 398 नियोजन इकाइयों को एक मार्च तक मेधा सूची जिले के एनआइसी के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इस पर आपत्ति लेने एवं उसके निराकरण के लिए आठ मार्च तक की समय-सीमा है। काउंसिलिंग एवं नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
प्रमाण पत्रों की जांच की स्थिति की समीक्षा करेगा
ज्ञात हो कि राज्य में छठे चरण की नियुक्ति के तहत 90,762 प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति पदों के विरुद्ध 42,902 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन्हें नियुक्ति पत्र देने पर आज समीक्षा बैठक में फैसला होगा। हालाकि, विभाग ने 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र बाटने की तिथि तय कर रखी है, लेकिन अगर चयनित अभ्यर्थियों के टीईटी-सीटीईटी सर्टिफिकेट की जांच अगर पहले पूरी हो गई तो नियुक्ति पत्र 25 फरवरी के पहले भी बाटे जा सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच रिपोर्ट जिलों से शिक्षा विभाग को मिल गई है। विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला कार्यकम पदाधिकारियों के साथ चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पदों का उपावंटन, 14 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित विशेष चक्र की काउंसिलिंग की तैयारी, 34,540 कोटि के शिक्षकों के प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं निजी विद्यालयों के ई-संबंधन की अद्यतन स्थिति समीक्षा करेंगे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment