Home

बाजारों में काउन्टर, बैनर लगा भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया

भगवानपुर (सीवान)प्रखंड क्षेत्र के  पूर्वी मण्डल के सहसरांव पंचायत के विमल चौक बजार पर सदस्यता  अभियान चलाया जबकि पश्चिमी मण्डल के बाबा बाजार पर महामंत्री पप्पू कुशवाहा के नेतृत्व और पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महाराजगंज विधानसभा के भाजपा नेता और मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, प्रसेन श्रीवास्तव, सुरेश सिंह लाला, विनय शंकर, राजेन्द्र सिंह, विमल सिंह, विनोद पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे। भीखमपुर पंचायत के भीखमपुर बाजार, बिलासपुर पंचायत के बिलासपुर बाजार, दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत के माघर बाजार पर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष सुजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता पर्व में बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इन सभी कार्यक्रमों में महाराजगंज विधानसभा के भाजपा के वरीय नेता मनोरंजन कुमार सिंह की महत्वपूर्ण सक्रियता रही।

इन कार्यक्रमों में युवा नेता करण सिंह, पूर्वी मण्डल महामंत्री दारा सिंह, मनीष सिंह गुड्डू, राजेन्द्र चौरसिया, प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, जगन राम, अनील सिंह, प्रदीप मिश्र, विकास कुमार, नवीन सिंह आदि नेता और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मोबाईल से लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस अवसर पर मनोरंजन सिंह ने बताया  युवा वर्ग में भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने में बहुत ही उत्सुकता देखी जा  रही है। मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित लोग बड़ी संख्या में  युवा वर्ग इस पूरक सदस्यता अभियान में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago