मांझी(सारण)केन्द्र सरकार के नमामि गंगे परियोजना के तहत मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर लगभग साढ़े दस करोड़ के लागत से निर्माण कार्य हो रहा हैं।घाट के हॉल की सीढ़ियों के लिए निर्मित दीवारों में जगह जगह दरारें निकल आई हैं। अटल घाट के हॉल की सीढ़ियों के लिए निर्मित दीवारों में जगह जगह दरारें निकल आई हैं।जिससे निर्माण योजना पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
रामघाट पर स्नान करने पहुँचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरयु नदी में आई बाढ़ ने मानक के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य की कलई खोल दी है। लोगों ने बताया कि धीरे धीरे सीढ़ियां भी नीचे की तरफ धंस रही हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि इसमें जरूरी सुधार नहीं किया गया तो राम घाट पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के सरयु स्नान का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
उधर दरारों को आम लोगों की आंखों से ओझल करने के लिए कारीगरों द्वारा दीवाल की दरारों में सीमेंट आदि डालकर उसे ढंकने का भी असफल प्रयास किया गया है। इसके बावजूद भी दीवारों में आई दरारें रोज रोज बढ़ती ही जा रही हैं। दीवार में दरार दिखने के बाद लोग ठेकेदार पर मानक के विपरीत काम करने का आरोप लगा रहे हैं।
बताते चलें कि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के विशेष प्रयास से बहुप्रतीक्षित अटल घाट का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल सरयु नदी में आई बाढ़ की वजह से अटल घाट का अधिकांश भाग पानी में डूब गया है।जिसकी वजह से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment