Home

राज्य स्तरीय TLM मेला में शिक्षकों की रचनात्मकता की सराहना

बक्सर:अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग ने 9 अप्रैल 2025 को SCERT, पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय TLM मेला 2.0 में शिक्षकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षण-अधिगम सामग्री की रचनात्मकता की सराहना की। कहा, यह मेला शिक्षकों की नवाचारी सोच और क्रिएटिव अप्रोच का अद्भुत उदाहरण है। शिक्षकों द्वारा बनाए गए प्रदर्श बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को सरल और सहज बनाएंगे। बच्चे आनंद के साथ विषय वस्तु को समझ सकेंगे। यह TLM संबंधित कक्षा के पाठ्यक्रम के अधिगम प्रतिफल पर आधारित है।

कार्यक्रम के दूसरे दिन निर्णायक मंडल के विषय विशेषज्ञों ने जिलावार और विषयवार सभी स्टॉलों का गहन मूल्यांकन किया। हर विषय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। साथ ही हिंदी में 6, अंग्रेजी में 6, गणित में 8, उर्दू में 3 और पर्यावरण अध्ययन में 7 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया गया।

पर्यावरण अध्ययन में बक्सर जिले की शिवानी यादव, मध्य विद्यालय मंगोलपुर इटाढ़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी विषय में दुर्गमंगे उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय बिदलपुर बक्सर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago