Home

हथियार के बल पर अपराधियों आभूषण की दुकान में 20 लाख की लूट की घटना को दिया अंजाम

दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते अपराधी हुए फरार

आभूषण दुकान में लूट की घटना के बाद से दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश

सिवान:जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरिपाकड़ बाजार में मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक आभूषण दुकान में बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिन दहारे लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दिया हैं।खोरिपाकड़ बाजार स्थित मनमोहित आभूषण नामक दुकान में छह नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते फरार हों गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हों गए तथा अपराधियों की धर पकड़ की मांग करने लगे। वही लूट की घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर, भगवानपुर हाट तथा लकड़ी नवीगंज थाने की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई।

तीन बाइक से आए थे बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर बाजार पहुंचे थे।जिमसे दो अपराधी दुकान में प्रवेश करते ही दुकानदार अजय विजय को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया तथा दुकान में रखे आभूषण तथा नगदी की लूट लिया। जबकि दो अपराधी दुकान के बाहर हथियार के बल पर निगरानी कर रहे थे। जबकि दो अपराधी सड़क पर बाइक पर सवार हों कर आते जाते लोगों की तरफ नजर रखे हुए थे। बताया जा रहा हैं सभी अपराधी नकाब लगा रखे थे। दुकान में लूट करने के बाद जाते समय अपराधियों ने दहशत फैलने के लिए दो राउंड फायरिंग कर फरार हों गए।वही फायरिंग की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की अधिकांश दुकान बंद कर लोग अपने अपने दुकान में दुबक गए।

15 मिनट में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, दो खोखा बरामद

आभूषण दुकान में लूट की घटना को मात्र 15 मिनट में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिए हैं। घटना के समय दुकान पर एक ग्रहण मौजूद था,हथियार लिए अपराधियों को देखते ही दुकान में डरकर दुबक गया था।अपराधियों ने लुटे गए आभूषण को बोरा में भर कर बाइक पर लाढ कर अपने साथ ले गए हैं। जाते समय की गए फायरिंग के बाद पुलिस ने घटना स्थल सो दो खोखा बरामद किया हैं।

बिजली नहीं होने के कारण दुकान में लगा सीसीटीवी था बंद

बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब होने के कारण बिजली नहीं होने के कारण दुकान में लगा सीसीटीवी बंद था। जिसके कारण घटना फुटेज नहीं बन पाया हैं।

आभूषण दुकान में लूट की सूचना मिलते ही डीआईजी सारण निलेश कुमार,एसपी विक्रम सिहाग,एसडीपीओ अमन ने घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया और टीमों को त्वरित जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले में जुट गई हैं। घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago