बिहार:सूबे की राजधानी पटना में अपराधी हौसले बुलंद हो गये हैं और लगातार आपराधिक घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा आपराधिक घटना चौक थाना क्षेत्र के दिरापर क्षेत्र की है जहां हथियारों से लैस अपराधियों ने एक युवक के ऊपर गोली चला दी है।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अपराधियों द्वारा खुलेआम बारदात को अंजाम देने से इलाके के लोगों में डर का माहौल हो गया है। पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र से के लोग डरे सहमें हैं।
आज फिर अपराधियों ने पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में घटना के अंजाम देकर लोगों को सकते में डाल दिया है। युवक पर गोली चलने की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी है। घटना की खबर मिलते ही लोग घटनास्थल पर दौरे पहुंच गए। पटना सिटी में लगातार हो रही हत्या की घटना से इलाके के लोग तनाव में हैं। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment