भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कौड़िया नत्थू मोड़ के पास एसएच 73 पर मंगलवार को ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक पर अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल सीएसपी संचालक कौड़िया वैश्य टोली का राधाकांत सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह हैं। घटना शाम के करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। उनके बांह में गोली लगने की सूचना मिल रही है। घायल सीएसपी संचालक को तत्काल इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अखिलेश सिंह बसंतपुर के शांति मार्केट में सीएसपी चलाते हैं। मंगलवार की शाम वे अपना प्रतिष्ठान बंद कर बसंतपुर से घर आ रहे थे, तभी अपराधियों ने उनकी बाइक व रुपये का बैग छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया तथा सीएसपी संचालक की बाइक ले भागे और अपनी बाइक छोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार तत्काल घटनास्थल पहुंच उनकी बाइक को जब्त कर लिया।मामले के छानबीन करने में जुटे हुए है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment