Home

खेढ़वां भगवती के दरबार में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़, चपे चपे पर रही पुलिस की नजर

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के खेढ़वां गांव स्थित भगवती के दरबार में शुक्रवार को अहले सुबह से हीं पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।दरबार में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती की पूजा अर्चना की। नीम के विशाल पेड़ के नीचे स्थित मां भगवती के दरबार में पूजा अर्चना के लिए अहले सुबह से हीं श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हालांकि यह धार्मिक मेला तीन दिनों तक चलता है। लेकिन पहले दिन की हीं अधिक महत्ता होती है और अधिक भीड़ रहती है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु एक-दो दिन पहले हीं पहुंच गए थे।

सबसे पहले गांव व आसपास के गांवों के लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना करने के लिए दिनभर तांता लगा रहा। मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालुओं के द्वारा दरबार के पास पशुओं की बलि भी चढ़ाई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की गईं हैं। प्रशासन द्वारा मेले में नियंत्रण कक्ष बनाया गया था।वही सुरक्षा को लेकर चपे चपे पर पुलिस की नजर थी।भगवानपुर सीओ रणधीर कुमार, राजस्व कर्मचारी राजकपूर मांझी,बसंतपुर थाना प्रशासन,एएनएम रेंजू कुमारी स्वास्थ टीम के साथ कैम्प लगाई थी। ग्रामीण स्तर पर भी पूजा एवं मेला को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए ग्रामीण युवाओ का टीम भीड़ में घूमती रही। मेला के आयोजन में शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड़ु सिंह , प्रियेश सिंह , भिखारी सिंह,शशि सिंह , मुन्ना सिंह , राज कमल सिंह आदि प्रमुख रूप से सक्रिय रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago