बसंतपुर(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह से शाम तक श्रद्धालु भक्तजन शिव मंदिर पहुंचकर शिवालय पर जलाभिषेक किया। प्रखंड के प्रसिद्ध शामपुर शिव मंदिर में सुबह से ही लोग जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। यहां प्रखंड के अलावे बसंतपुर मुख्यालय , बरवांकला , कुमकुमपुर, मलमलिया, करही ख़ुर्द, मुडा समेत अन्य गावों में स्थित शिवमंदिर पर श्रद्धालु भक्तों पहुंचते हैं। शामपुर शिवमंदिर के पुजारी का मानना है कि यहां लोग भोले बाबा से जो मन्नतें मांगते हैं, उनकी मन्नतें अवश्य पूरी होती है और वह पहले माथा टेकते हैं फिर अन्य कार्य करते हैं। यहां मुंडन समेत अन्य कई संस्कार भी संपन्न कराए जाते हैं।
लोगों की माने तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान की जो सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। महाशिवरात्रि को यहां प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगेगा, जहां दूरदराज से लोग जलाभिषेक करने आते हैं जो मेला का आनंद उठाते हैं। इस अवसर पर धूमधाम से शिव की बारात निकाली गई, जहां श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति गीतों के साथ झूमते गाते मंदिर परिसर पहुंचे। वही प्रखंड के लगभग दो दर्जन शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।मौके पर सीओ सुनिल कुमार,थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मेला में गश्त करतें दिखें।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment