Categories: Home

सदर अस्पताल परिसर के टीकाकरण केंद्र का सीएस व मेयर ने किया उद्घाटन

ज़िले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चार व पूर्णिया पूर्व पीएचसी के पांच केंद्रों पर किया जा रहा टीकाकरण कार्य

महिला दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं का रखा गया विशेष ख्याल

महिला दिवस को लेकर टीकाकरण केन्द्रों को सजाया गया दुल्हन की तरह

पूर्णिया(बिहार)राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश के आलोक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया गया ।अभियान की सफलता को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर माइक्रो प्लान तैयार किया गया । इसके बाद एएनएम व आशा कार्यकताओं के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम एक पात्र महिला को प्रोत्साहित कर टीकाकरण कराये जाने के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना है। सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र का सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा, पूर्णिया नगर निगम की मेयर सविता देवी, स्वास्थ्य प्रबंधक सिंपी कुमारी, प्रभारी डीआईओ डॉ सुधांशु कुमार के द्वारा संयुक्त रूप उद्घाटन किया गया । वहीं पूर्णिया पूर्व पीएचसी स्थित टीकाकरण केंद्र पर नगर निगम की उप महापौर विभा देवी, एसीएमओ डॉ एसके वर्मा, एमओआईसी डॉ शरद कुमार व बुजुर्ग महिला गजमतिया देवी के द्वारा महिलाओं के लिए बनाये गए टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डॉ विभाष झा,नयूएनडीपी के वीसीसीएम सोमेश सिंह, बीएचएम विभव कुमार, केयर इंडिया की ओर से एफपीसी सनत गुहा, सिफार के प्रमंडलीय समन्वयक धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी, भानु सिंह सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

महिला दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं का रखा गया विशेष ख्याल: सीएस
सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि महिला दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण केंद्र पर आने वाली वैसी महिलाएं जो पात्र लाभार्थी हैं उनको टीकाकरण के दौरान विशेष ध्यान दिया जा रहा था। ज़िले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार टीकाकरण केंद्र बनाया गया जबकि पूर्णिया पूर्व पीएचसी के अंतर्गत 5 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला दिवस के अवसर पर 45 से 59 वर्ष की महिलाओं का टीकाकरण कार्य शुरू किया गया है। सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर 65 वर्षीय नंदिनी देवी को आवश्यक कार्य करने के बाद टीका लगाया गया। उसके बाद लगभग आधा घण्टा आराम करने के बाद ही उनको वापस घर भेजा गया है। सभी टीकाकरण केंद्रो पर महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जाता लेकिन आज का दिन महिलाओं के लिए खास बनाया गया है। पूर्णिया पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाबबाग, पूर्णिया सिटी, मधुबनी, माधोपाड़ा, पूर्णिया कोर्ट, माता चौक, मैक्स हॉस्पिटल व पुलिस लाइन स्थित केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण कार्य शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में चला।

महिला दिवस पर टीकाकरण केंद्रो को सजाया गया दुल्हन की तरह: महापौर
नगर निगम की मेयर सविता देवी ने बताया महिला दिवस को लेकर सदर अस्पताल स्थित सभी स्वास्थ्य केंद्रो को दुल्हन की तरह सजाया गया । इसके साथ ही टीकाकरण केंद्र पर आने वाली सभी महिलाओं को टीका देने से पहले स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के द्वारा जांच करने के बाद ही उनको टीका लगाया जा रहा था। फिर उनलोगों को अलग बैठने की व्यवस्था भी की गई । जहां पर आधे घंटे तक आराम करने के बाद वापस जाने के लिए बोला जा रहा था। सबसे ज़्यादा ख़ुशी की बात यह है कि अब पूर्णिया ज़िले में कोरोना का संक्रमण नहीं के बराबर है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड-19 की जांच प्रतिदिन की जा रही हैं। इसके साथ ही विगत 16 जनवरी से टीकाकरण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को टीका दिया गया था लेकिन अब जिले के सभी आम नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago