भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में डीएम के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के साथ पहुचे सीएस डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बुधवार को भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएस के निरीक्षण करने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप।जैसे ही सीएस स्वास्थ्य केंद्र पहुचे सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने अपने स्थान पर पहुच कर कार्य में लग गए।सीएस ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुच सबसे पहले विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाकर 23 से 26 तक चलने वाले पखवाड़े की शुरुआत की।इसके बाद सीएस ने बारी बारी से ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर,ओटी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत सीएस ने जेनरल कैश बुक,उपस्थित पंजी,कौश बुक आदि का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनिल कुमार से ओटी के लिए एसी व ओटी लाइट उपलब्ध कराने की मांग की।इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर के एन सहाय,डॉ. हरेंद्र सिंह,डॉ. जितेंद्र सिंह,बीएमसी नवीन कुमार सिंह,मलेरियाकर्मी उपेन्द्र सिंह,स्वास्थ्य कर्मी सुमित कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment