Home

30 जून तक बढ़ी सीयूएच में पीजी दाखिले की तारीख

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख अब 30 जून 2025 कर दी गई है। पहले यह तारीख 23 जून थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए लिया है।

कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि बढ़ी हुई तारीख से अधिक विद्यार्थी लाभ ले सकेंगे। सीयूईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि पंजीकरण के बाद 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपने फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।

डॉ. ढेवा ने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2025 के तहत स्नातकोत्तर के 42 कार्यक्रमों में कुल 1447 सीटें उपलब्ध हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार सूची 7 जुलाई 2025 को जारी होगी। इसी के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।

दाखिले से जुड़ी अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago