Home

सीयूएच की यूथ रेडक्रॉस टीम को मिला बेस्ट कोर्डिनेशन अवॉर्ड

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस टीम ने राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में ‘बेस्ट टीम बॉय कोर्डिनेशन’ का खिताब जीतकर विश्वविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह कैंप इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा द्वारा 23 जून से 27 जून 2025 तक हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित किया गया।

कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अकादमिक के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम का प्रदर्शन प्रेरणादायक है। यह विश्वविद्यालय की गुणवत्ता और मूल्यों को दर्शाता है।

यूथ रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर प्रो. दिनेश चहल ने टीम के समर्पण और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने मानवता, निष्पक्षता और सेवा की भावना को मैदान में उतारा। यह कैंप युवाओं में आपदा प्रबंधन, नेतृत्व कौशल, अनुशासन और सामाजिक समर्पण की भावना जगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

हकेवि की ओर से मनोविज्ञान विभाग के क्षितिज, शिक्षक शिक्षा विभाग के अमर राज और सत्यम चौबे, बी.टेक. इलेक्ट्रिकल विभाग के हेमंत तथा समाजशास्त्र विभाग के चंद्रमोहन ने भाग लिया। कैंप में हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमें शामिल हुईं।

हकेवि की टीम ने पूरे कैंप में अनुशासन, समर्पण और तालमेल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी क्षेत्रों में राहत और बचाव की चुनौतियों को समझा। टीम ने रिवर क्रॉसिंग, ज़िप लाइनिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और टीम वर्क का प्रशिक्षण लिया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने जीवन रक्षक तकनीकों, माउंटेन रेस्क्यू, जल राहत उपायों और मानसिक मजबूती के तरीकों की जानकारी दी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय भावना विकसित होती है।

टीम के सदस्यों ने लौटकर अन्य विद्यार्थियों को रेड क्रॉस के प्रति जागरूक करने और समाजसेवा में आगे आने का संकल्प लिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago