बनियापुर(सारण)संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती माघ मुर्णिमा शनिवार को बनियापुर प्रखंड के ग्राम कामता में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।जहां पर ग्रामीण बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।संत रवि दास की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उन्हें भारत में भक्ति काल के संतों में अग्रदूत बताया। साहित्य सृजन में गद,पद और भजन उनके आज भी पढ़े और गाये जाते हैं। उनके द्वारा लिखे दोहे का उल्लेख करते हुए बिक्रम चौधरी ने कहा “जाति जाति में जात है जो केतन के पात। रैदास मनुष्य न जुड़ सके जब तक जाति न जात।।
जात पात जंगली लताओं के पते की तरह समाज में फैला हुआ है, जब तक जात पात खत्म नहीं हो जाता तब तक मनुष्य से मनुष्य का जुड़ना नामुमकिन है। जो ब्यक्ति जात पात मे विश्वास करता है वह ईश्वर भक्त ,समाज भक्त और देश भक्त नहीं हो सकता।परिवार के लोगों को भी आपसी भेद भाव,ईर्ष्या द्वेष लोभ लालच को त्याग कर संत रविदास के बताए पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया ताकि परिवार में शांति शदभावना बनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालन बनियापुर उपप्रमुख संजय कुमार राम ने किया।व्यवस्थापक विकेश बौद्ध के साथ विजय कुमार राम,सत्यदेव भगत, शिक्षक तारकेश्वर जी,श्रीभगवान राम,रितेश मांझी,डॉ कामेश्वर कश्यप अलावा सैकड़ो लोग महिला एवं बच्चे मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment