Home

बिहार दिवस पर वैशाली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

वैशाली:बिहार दिवस पर जी. ए. इंटर कॉलेज, हाजीपुर में भव्य समारोह हुआ। जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से बिहार और वैशाली की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

समारोह में जिले के वरीय पदाधिकारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिक्षा विभाग के संगीत शिक्षकों ने बिहार राज्य गीत प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बिहार दिवस 2025 का थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ रखा गया है।

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति योजना के तहत वन स्टॉप सेंटर में चयनित लवली कुमारी, आभा रानी और सोनू कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, जो समाहरणालय परिसर से जी. ए. इंटर कॉलेज तक पहुंची। बच्चे बैंड बजाते और ‘जय बिहार’ के जयकारे लगाते चल रहे थे। प्रभात फेरी में जिलाधिकारी समेत सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सृष्टि फाउंडेशन ने शिव स्तुति प्रस्तुत की। उच्च विद्यालय सेनदुआरी के बच्चों ने स्वागत गान गाया। बाल कलाकार आद्या, मानस राज और वैष्णव राज ने शास्त्रीय गायन किया। प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल के छात्रों ने सूफी गायन पेश किया।

अतहर इमाम ने मुख से विभिन्न ध्वनियां निकालकर दर्शकों का मनोरंजन किया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज ने ‘ये समा, समा है ये प्यार का’ गीत गाकर माहौल बनाया। संगीत शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय कलाकार जाह्नवी दुर्गा ने लोकगीत प्रस्तुत किए। समूह नृत्य, कजरी, एकल नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

मंच संचालन कौशर प्रवेज खान ने किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी शालिनी शर्मा सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago