Home

दरभंगा पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को दो कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान(दरभंगा)शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

घटना 28 जनवरी 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। कचरूकी पुल पर चार अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक रामाश्रय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कुशेश्वरस्थान थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज में चार अपराधी दो मोटरसाइकिल पर दिखे। इसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में बनी टीम ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की और अपने तीन साथियों के नाम बताए। इनमें रंजन यादव, सुदर्शन कुमार झा और सुबोध कुमार शामिल थे।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रंजन यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि आपसी विवाद के कारण हत्या की योजना बनी थी। हीरा यादव ने कुशेश्वरस्थान हाई स्कूल के मैदान में रंजन यादव को 50 हजार रुपये दिए और काम पूरा होने के बाद और पैसे देने की बात कही।

हत्या की साजिश 2022 से चल रही थी। हीरा यादव लगातार शिक्षक रामाश्रय यादव की गतिविधियों की जानकारी देता था। रंजन यादव ने शिक्षक से नजदीकी बढ़ाई और उनके साथ रहने लगा। हत्या से पहले रंजन यादव, सुबोध कुमार, मुकेश यादव और सुदर्शन कुमार झा ने राजनपुर में पूरी योजना बनाई। फिर चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रंजन यादव, सुबोध कुमार और प्रभाकर यादव को झाड़ाघाट गोबराही रंगेलिपुर से गिरफ्तार किया। इनके पास से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। रंजन यादव के बयान के आधार पर पुलिस ने लालो यादव, हीरा यादव, रामचंद्र पासवान और शंभू कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago