दरभंगा:अवैध शराब के कारोबार और निर्माण पर दरभंगा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्माडीह और गोविंदपुर मुसहरी गांव में छापेमारी हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक सह बहादुरपुर थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में करीब 800 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया गया। साथ ही 80 लीटर चुलाई हुई देसी शराब बरामद की गई।
इसी तरह अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के दीघरा और मिश्री पट्टी गांव में भी कार्रवाई हुई। थानाध्यक्ष अशोक पेपर मिल के नेतृत्व में यहां करीब 600 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया गया। दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment