किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था पर किसानों एवं अधिकारियों से की चर्चा
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में कृषि को संसाधनों से लैस बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को डीसीएलआर महराजगंज राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा किया एवं लघु जल संसाधनों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की संभावनाओं का तलाश किया । इस मौके पर बीडीओ डॉ कुंदन,बीएओ बीरेंद्र मांझी तथा विद्युत विभाग के कनिय अभियंता नदीम हसन भी उपस्थित थे।
अपने इस कार्यक्रम के तहत डी सी एल आर ने सबसे पहले बी डी ओ कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार के निर्देश से अवगत कराया । उन्होंने कहा सरकार कृषि को प्राथमिकता के रूप में रखी है । किसानों को सुगमता से कृषि के अनुकूल पानी,खाद,बीज उपलब्ध हो इसकी हिदायत अधिकारियों को दी । उन्होंने प्रखंड कार्यालय स्थित वाटर लेबल यन्त्र मापक की जांच की । इसके बाद 80 के दशक में सारीपट्टी गांव में लगे वर्षों से बंद पड़े राजकीय नलकूप का अवलोकन किया जो जंगलों झाड़ियों के बीच अवस्थित है। ग्रामीणों से इसकी स्थिति की पूछताछ की ।
जिसमे स्थानीय ग्रामीण हरेंद्र सिंह,प्रभु सिंह,सतेंद्र सिंह ने अधिकारियों को बताया कि यह राजकीय नलकूप अपने स्थापना काल से ही शोभा की वस्तु बना हुआ है । ग्रामीणों ने इस नलकूप को चालू कराने तथा भूमिगत पाईप वाला नाला निर्माण की मांग की । वहीं पिपरा उप वितरणी नहर से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नाला,पइन निर्माण के मांग की । अपने जांच के दौरान उन्होंने ब्रह्मस्थान गांव स्थित कृषि फीडर का भी जांच किया । उन्होंने किसानों को कृषि फीडर से जुड़ने की सलाह दिया ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment