महाराजगंज(सीवान)प्रखंड के बलिया गांव स्थित गढदेवी मंदिर में रामनवमी के दिन लगने वाले रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बुधवार को डीडीसी दिपक कुमार ने जायजा लिया। मेला की तैयारियों को लेकर एसडीएम संजय कुमार ने डीडीसी श्री कुमार को बिंदुवार जानकारी दिया।
एसडीएम ने डीडीसी को गढदेवी में लगने वाले मेला की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बलिया गांव में रामनवमी के दिन ग्रामीणों के द्वारा सुबह से ही गढदेवी माता की पुजा अर्चना की जाती है। साथ ही संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर प्राचीन काल से रामनवमी का मेला लगता आ रहा है। मौके पर बीडीओ डॉ रवि रंजन, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मांझी, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment