पटना(बिहार)जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित आईआईटी की तैयारी करने वाले 18 वर्षीय छात्र का संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली सूचना में बताया गया है कि राहुल नामक छात्र का कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। साथ ही उसके चेहरे पर और गले पर चोट के निशान मिलेहैं।जिसके बाद मौत का यह मामला उलझता जा रहा है।परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जाहिर की है।
रूम पार्टनर से हुई थी विवाद
खबरों में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मृतक छात्र राहुल का किराया बकाया को लेकर उसके रूम पार्टनर से विवाद होने की बात बताई गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी विवाद के कारण राहुल को अपनी जान गंवानी पड़ी है। फिलहाल, सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।बहरहाल कमरे में मृतक छात्र के बिखरे खून किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करते नजर आ रहा है अब पोस्टमार्टम जांच के उपरांत मामले की पूरी तरह से घटना के असल कारणों का पता चल पाएगा ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment