युवक का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना मुख्यालय के भगवानपुर गांव के एक युवक की हरियाणा में मौत हो गई है। मृतक अंसारी मुहल्ला के इस मोहम्मद अंसारी के पुत्र मो. सद्दाम अंसारी था।घटना सोमवार की बताई जा रही है।युवक के शव को बुधवार की सुबह हरियाणा से घर पहुंचने पर मातम में बदल गयी । हरियाणा की रेल पुलिस को युवक के पास से मिले पासपोर्ट व आधार कार्ड से उसकी पहचान कर घरवालों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उसका शव हरियाणा के पलवल जिला के होडल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। वह हरियाणा के एक कम्पनी में सिलाई का काम करता था। देश मे लॉकटाउन होने से काम धंधा बंद होने वह घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन आया था। बुधवार की सुबह दिल्ली में रह रहे एक रिश्तेदार उसके शव को एम्बुलेंस से लेकर घर आया। शव के पहुंचते हीं माता नजमा खातून,बहन खुशबू व साबिया खातून के चीत्कार से माहौल मातम के बदल गया। आसपास के लोग परिजनों को समझाने व सांत्वना देने में जुटे हुए थे। मौके पर मौलाना नुरुद्दीन अंसारी, मौलाना नौशाद अंसारी, हाफिज रौशन, करमुल्लाह अंसारी, अब्दुल जब्बार अंसारी थे।
कमाऊ पत्र के मृत्यु से परिवार पर टूटा दुःखो का पहाड़
इस मोहम्मद अंसारी को तीन पुत्रो में से सबसे बड़ा पुत्र सदाम अंसारी कमाऊ पुत्र था। जिसके मृत्यु होने से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है। बता दे कि मृत युवक तीन भाई व दो बहन था। जिसमे दो भाई सहबजान अंसारी,असलम अंसारी अभी पढ़ाई करते है तथा अपने पिता के साथ घर के काम मे हाथ बटाता है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment