झारखंड:गिरिडीह के पर्यटन स्थल खंडौली डैम जाने के रास्ते में मंगलवार की शाम 17 वर्षीय छात्र विशाल सिंह का अधजला शव मिला। मृतक छात्र के शव के साथ उसके स्कूटी और आधा लीटर पेट्रोल से भरा एक बोतल व छात्र का मोबाइल भी बरामद हुआ। छात्र विशाल के शव होने की जानकारी वन विभाग के कर्मियों ने बेंगाबाद थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह को दिया।थानाध्यक्ष तुंरत घटनास्थल पहुंचे और छात्र के शव को देखा, शव करीब पूरी तरह से जल चुका था। छात्र के शव के पास से बरामद मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया। इस दौरान छात्र विशाल सिंह के चाचा खैरीडीह मुखिया ललन सिंह समेत कई पड़ौसी भी खंडौली डैम पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन कर देर शाम छात्र के शव का पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। घटनास्थल में जला हुआ शव और छात्र के साथ स्कूटी, मोबाइल और पेट्रोल से भरा बोतल मिलना फिलहाल हत्या की संकेत दे रहा है। लेकिन विशाल की हत्या क्यों ,किसलिए और किसने किया, यह फिलहाल पहेली बना हुआ है। लिहाजा, बेंगाबाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार मृतक छात्र विशाल सिंह बिरनी थाना क्षेत्र के खंघरा गांव का रहने वाला है। लेकिन अपनी मां के साथ पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रहता है। कृष्णा नगर में मृतक छात्र के चाचा ललन सिंह भी रहते है। छात्र विशाल के पिता सउदी अरब में किसी कंपनी में इंजिनियर बताएं जा रहे है। जबकि मृतक छात्र विशाल सिंह खुद भी राजस्थान के कोटा से इंजिनियरिंग की तैयारी कर रहा था। और दो सप्ताह पहले ही शहर के सुभाष पब्लिक स्कूल में प्रेक्टिकल की परीक्षा देने कोटा से गिरिडीह पहुंचा था। मृतक छात्र मंगलवार की सुबह अपनी मां को स्टडी बुक लाने की बात कहकर शहर के कृष्णा नगर स्थित घर से स्कूटी से निकला। वहीं दोपहर करीब चार बजे उसका शव खंडौली जाने वाले रास्ते में एक झाड़ी में जला हुआ मिला।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment