Home

बड़कागांव से लापता युवक का तीन दिन बाद दारौंदा से शव बरामद ,परिजनों ने हत्या करने की आसंका जाहिर की

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के बड़का गांव मिस्रवालिया निवासी अशर्फी राम के 16 वर्षीय पुत्र अंपू कुमार राम का रविवार को दारौंदा थाना क्षेत्र के भीखा बांध नहर के पानी से अज्ञात शव बरामद हुआ है।इसकी सूचना मिलने पर परिजनों ने पहुंच शव की पहचान की।शव की पहचान होने के बाद परिजनों में मातम पसर गया।इस संबंध में बताया जा रहा है की युवक शुक्रवार को जियुतिया का समान खरीदने के लिए साइकिल से चिरौली बाजार गया था।जहा से युवक लापता हो गया था।परिजनों ने बताया की शुक्रवार से ही युवक का मोबाइल बंद आ रहा था।इसके बाद परिजन युवक की खोजबीन में जुटे थे।जैसे ही अज्ञात शव की सूचना मिली परिजन अपने लाल की खोज में अज्ञात शव को देखने पहुंचे जहा अज्ञात शव को अंपु की होने की बात कही।युवक दो भाई है।जिसमे युवक छोटा है।

मौत की सूचना पर माता मीना देवी का चीत्कार से गांव में मातम पसर गया है।घटना के संबंध में लड़के की माता मीना देवी ने बताया की पूर्व में भूमि विवाद को लेकर गांव के लोगों से ही विवाद चल रहा था।जिसको लेकर विरोधी बार बार जान से मरने की धमकी मिल रहा था।जिसको लेकर पूर्व में प्राथमिकी दर्ज हुई।जबकि युवक के लापता होने पर परिजनों ने रविवार को अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने का आवेदन दिया तो पुलिस ने अपहरण का आवेदन लेने से इंकार कर दिया।

इसके बाद युवक के पिता अशर्फी राम ने लापता होने की लिखित आवेदन दिया है।परिजनों ने बताया की युवक की हत्या कर शव को छुपाने के नियत से फेका गया है।इससे अक्रोशित परिजनों ने हत्या में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।मृत युवक के पिता के आवेदन पर पुलिस ने अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago