मोतिहारी(बिहार)महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने संगणक विज्ञान एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विकास पारीक को संगणात्मक विज्ञान एवं सूचना संचार प्रौद्योगिकी संकाय का संकायाध्यक्ष (डीन) नियुक्त किया हैं। ज्ञातव्य हो कि अभी हाल ही में यह पद प्रो. अरुण कुमार भगत, अधिष्ठाता (अब पूर्व), संगणात्मक विज्ञान एवं सूचना संचार प्रौद्योगिकी संकाय के बिहार लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में छ: वर्ष की नियुक्ति के कारण अवकाश पर जाने से रिक्त हुआ।मृदुभाषी एवं कंप्यूटर के सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक अध्येता प्रो. विकास पारीक , महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में संगणक विज्ञान एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष के साथ ही अतिरिक्त प्रभार, वित्त अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें है। वित्त अधिकारी के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक समितियों में भी सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहें हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रो. विकास पारीक को बधाई दी हैं एवं उनके नेतृत्व में संकाय के निरन्तर सफलता की कामना की हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने भी प्रो. पारीक को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment