भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के पिपरहिया बाजार में सोमवार की देर संध्या में बिजली पोल के संपर्क में आने से एक बच्चा की मौत हो गई।मृत बच्चा गौतम साह का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अभिषेक घर पर ही अपने सहपाठियों के साथ खेल रहा था। जब संध्या हुई तो अभिषेक घर के सामने लगे नल जल योजना के नल पर पैर धोने लगा तभी नलका के पास लोहे के बिजली के पोल के संपर्क में आने से झुलस कर गिर गया। इसे देख परिजनों ने आननफानन में भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया कहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इसकी लिखित शिकायत थाने में देती हुई माता सुनीता देवी ने बताया है कि इसके पूर्व में बिजली के पोल में करंट आने की सूचना विद्युत सब स्टेशन भगवानपुर के मोबाइल पर कई बार दी गई है । लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया है।जिससे बिजली विभाग के लापरवाही से पुत्र की मौत हो गई है।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया।
बच्चा का शव पहुचते गांव में छायी मातम
अभिषेक का पोस्टमार्टम कर मंगलवार को शव पहुचते ही गांव में मातम छा गया। अपने एकलौते पुत्र के शव को लिपट कर माता सुमन देवी,छोटी बहन व दादी राधिका कुंवर के बिलाप करने से उपस्थित लोगों का आखों में आँसू आ गए। अभिषेक के पिता भरत साह छत्तीसगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। जबकि परिवार गांव में रहता है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment