महाराजगंज(सीवान)महाराजगंज में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।मृत महिला के मायके पक्ष वालो ने ससुराल पक्ष वालो के ऊपर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को जला देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। घटना थाना क्षेत्र के कोटवा पटेढ़ा गांव की है। मृतका सारण जिले के मझवलिया गांव के देवा लाल साह की पुत्री पूजा कुमारी थी।
मिली जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से शिव कुमार साह के पुत्र श्री राम साह से हुई थी।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के द्वारा मृतका के परिजनों को सूचना मिली की आपकी बेटी की तबीयत खराब है आ कर मिल लीजिए। लेकिन जब परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
वहीं शव को श्मशान घाट में जला दिया गया है। घटना सोमवार की रात बताई जा रही है। रातों रात ससुराल वालो ने शव को जला दिया। मंगलवार को मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि दहेज की डिमांड को लेकर उनकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था।
ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई, वही ससुराल के लोगों के द्वारा उसके शव को श्मशान घाट में जला दिया गया।फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में महाराजगंज थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का शव जलाया जा चुका है। पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण यह जानकारी नहीं लग सकी की मृत्यु कैसे हुई है।तत्काल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है और जल्द ही खुलासा हो जाएगा कि मृत्यु कैसे हुई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment