पचरुखी(सीवान)चावर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है।घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के पेंगवारा गांव की है। घटना में पेंगवारा गांव के सुरेश यादव का 21 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव की मृत्यु हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की रंजीत 3 बजे अपने गांव में ही चंवर के पोखरा में नहाने गया था। उसे पोखरे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और गहरे पानी में चले जाने से उसकी मृत्यु हो गई है। युवक को पोखरा में कूदते देख चंवर के तरफ गई एक 10 वर्षीय लड़की ने देखा था। काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो उसने परिजनों को सूचना दिया।सूचना मिलने पर गांव के लोग काफी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रंजीत दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। बीते एक माह से गांव में रह रहा था। उसके पिता सुरेश यादव दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते है।मृत रंजीत दो भाइयों में बड़ा था। अक्रोशित ग्रामीणों ने बताया की उक्त पोखरा सरकारी भूमि पर है। सीवान के चांप ढाला के पास बाईपास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। उसमे मिट्टी भराई का काम करने के लिए ठिकेदार द्वारा मिट्टी की कटाई पॉकलैन से कराई गई थी। करीब 20 फीट खड़ा गहरा मिट्टी की कटाई हुई है।
पोखरा सीढ़ीनुमा नहीं है जिससे पोखरा के गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। ग्रामीणों ने कहा की बिना मानक का प्रगोग किए अवैध तरीके से उक्त स्थान से मिट्टी की कटाई हुई है जिससे ग्रामीणों को बड़ी दुर्घटना होने की संभावना हो चली है।जिसका उदाहरण आज की घटना है।घटना के बाद ग्रामीणों में काफी अक्रोश है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से तुरंत इस पोखरा को भरने की मांग किया है। इस संबंध में पचरुखी थानाध्यक्ष ने कहा की पीड़ित परिजन के आवेदन के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
Leave a Comment