Home

धार्मिक नगरी मथुरा में सीवर टैंक में काम कर रहे तीन मजदूर की मौत,इलाके में हड़कंप

धार्मिक नगरी मथुरा के वृंदावन में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया।जहा सीवर टैंक में काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई।सूचना मिलते ही घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया करंट से मौत होना बताया जा रहा है। घटना प्रेम मंदिर के सामने नवनिर्मित बीकानेर वाला शोरूम की है। खबरों में बताया गया है कि बीकानेर वाला की फ्रेंचाइजी आगरा निवासी मनोज कुमार ने ली है। करीब दस दिन पहले शोरूम का उद्घाटन हुआ था। सुबह ठेकेदार योगेश के निर्देश पर मजदूर अधूरे पड़े कार्य को पूरा कर रहे थे। शोरूम के अगले हिस्से में मौजूद सीवर टैंक में काम करते समय घटना हो गया। करंट लगने से तीनों मजदूर बेहोश होकर गिर गए। साथ में काम कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें आनन-फानन बाहर निकाला। एंबुलेंस से से शैय्या अस्पताल ले जाया गया।जहा चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बलिया के अमित गुप्ता पुत्र शिवानंद और प्रिंस गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता के रूप में हुई।जबकि, तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है।अमित और प्रिंस रिश्ते में चाचा भतीजा हैं।विदित हो कि इसी शोरूम पर दस दिन पहले भी एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसे शोरूम मालिक ने रसूख के बल पर दबा दिया था। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मजदूरों की मौत भी करंट से होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

17 hours ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 months ago