Home

भगवानपुर का दीपक बना ऑडिटर,गांव में जश्न

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के लौवा रामपुर गांव के सेवानिवृत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्रीगणेश राम के छोटे पुत्र दीपक कुमार का बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अंकेक्षक प्रतियोगी परीक्षा पास किया है।जिसमे दीपक कुमार का ऑडिटर के लिए अंतिम रूप से चयन हुआ है।इससे पहले दीपक की बड़ी बहन उषा कुमारी 64 वीं बीपीएससी क्वालीफाई कर राजस्व पदाधिकारी के रूप में मोतिहारी जिला के घोड़ा सहन प्रखंड में कार्य कर रही है।वही दीपक का बड़ा भाई चंदन कुमार भी सिविल सेवा की तैयारी लगे हुए है।आगे दीपक कुमार यूपीएससी की प्री परीक्षा पास कर मेंस की तैयारी में जुटा है तथा बीपीएससी का मेंस परीक्षा पास कर साक्षात्कार की तैयारी में जुटा ही था की शुक्रवार को ऑडिटर के पद पर चयन की सूचना मिल गई।

दीपक कैंब्रिज स्कूल बक्सर से 10 वीं,डीएवी वाल्मी पटना से 12 वीं और मैथ से स्नातक पटना साइंस कॉलेज पटना से किया है।इनकी माता आशा देवी ने बताया की दीपक बचपन से ही पढ़ने मेधावी था।जिसका परिणाम सबके सामने है।वही दीपक ने बताया की अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा है जबतक आईएएस नहीं बन जाता तबतक लगा रहूंगा।दीपक का ऑडिट पदाधिकारी बनाने की सूचना मिलते ही गांव में जश्न का माहौल हो गया है।गांव के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया की मेरे गांव के लिए खुशी की बात है एक भाई और एक बहन ने बीपीएससी परीक्षा पास कर आने बच्चो के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए।खुशी व्यक्त करने वालों में दरबारी राम,संजय प्रसाद साहेब,मोहन राम,पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा,जनार्दन राय,हरेंद्र चौधरी,अशोक कुमार शर्मा,डॉ.सुशांत कुमार,डॉ.मनोज कुमार,योगेंद्र राय,सुदिश राम,श्रीभागवन राम,अजय पांडेय सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago