15 साल पहले भटक कर चली गई थी दिल्ली, दिल्ली में सामाजिक संस्था एवं पुलिस ने किया रेस्क्यू
चाईबासा(झारखंड)पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा आज से करीब 15 वर्ष पूर्व भूलवश एक लड़की ग्राम कोमसाई ,थाना गोईलकेरा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर दिल्ली चली गई थी।वहा से नोयडा पहुँच गई, जहाँ एक घर वालों ने इसे रखा, जिसके मालिक का नाम-पता इन्हें मालूम नहीं है। वहाँ कुछ समय रहने के पश्चात इन्हें अपने माँ एवं घरवालों की याद आयी तो ये मकान मालिक को कुछ बताये, वहाँ से अपने घर निकल गई तथा नोयडा से ट्रेन में बैठकर दिल्ली आने लगी,लेकिन रास्ता मालूम नहीं रहने के कारण हौजवास स्टेशन पर उतर कर बाहर घुम रही थी, जहाँ एक अनजान महिला के मदद से इसे दिल्ली पुलिस के पास भेजा गया, तत्पश्चात दिल्ली पुलिस एवं एनजीओ की मदद से लड़की के घर का पता मालूम कर दिल्ली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को इसकी सूचना दी गयी।जिनके पहल पर गोईलकेरा थाना एवं दिल्ली पुलिस की मदद से 31 दिसंबर को लापता लड़की को उसके गाँव कोमसाई उसके माँ जवानी उर्फ सनीयारों एवं उसके परिजनों को सौंपा गया। लापता लड़की अपने परिजनों से मिलकर काफी खुश हुई तथा चाईबासा पुलिस एवं दिल्ली पुलिस को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment