नई दिल्ली:महाराजगंज, बिहार से सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में नियम-377 के तहत पटना तक नई ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र महाराजगंज, जो सारण (छपरा) और सिवान जिलों में आता है, वहां के लोगों को पटना तक कार्यालीन समय के अनुसार रेल यात्रा की सुविधा नहीं मिल रही है। सांसद ने चार नई ट्रेनों के संचालन की मांग की। पहली, सिवान दरौंदा-महाराजगंज-मशरख होते हुए पटना के लिए डीएमयू, मेमू, ईएमयू या नमो भारत ट्रेन।
दूसरी, सिवान से चैनवा, एकमा, दाउदपुर, कोपा-सम्होता, छपरा होते हुए पटना के लिए डीएमयू, मेमू, ईएमयू या नमो भारत ट्रेन। तीसरी, मशरख जंक्शन से बसंतपुर, महाराजगंज, दरौंदा, चैनवा, एकमा, कोपा-सम्होता, छपरा होते हुए पाटलिपुत्रा/पटना जंक्शन तक डीएमयू, मेमू या ईएमयू ट्रेन। चौथी, गोरखपुर से सिवान, एकमा, छपरा होते हुए पाटलिपुत्रा/पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन। उन्होंने रेल मंत्री से इन ट्रेनों के संचालन की मांग की, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment