छपरा:पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह भाजपा नेता अवधेश कुमार पाण्डेय को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाकर सदन में भेजने के लिए मांग उठी है। क्योंकि इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़ने के बाद अपने सामाजिक दायित्वों का बख़ूबी निर्वहन किया है। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ कर अभी तक नीति और संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
हालांकि वर्तमान समय में विधि प्रकोष्ठ के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अधिवक्ता कुमार चंद्र शेखर, अभिषेक कुमार, अभय कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार, भोला मंडल, रतेंद्र तिवारी सहित कई अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सिवान सदर सीट से विधायक बनने के बाद विधान परिषद की सीट खाली हो गई है। लिहाजा उनके द्वारा खाली हुई सीट पर वरीय भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार पाण्डेय को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया जाए।उक्त अधिवक्ताओं का कहना है कि विगत वर्षों में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ वर्तमान समय के जैसा नहीं होने के कारण सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने इन्हें लड़ाया था।
हालांकि बहुत ही कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कांग्रेस के डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह चुनाव जीते थे। लेकिन अब डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह भाजपा में आ गए हैं। फिलहाल यह सीट जदयू के खाते में है। सबसे अहम बात यह है कि अवधेश कुमार पाण्डेय भाजपा अधिवक्ताओं की पहचान हैं। बिहार के अधिवक्ता बंधु इनको सम्मान भी देते हैं। क्योंकि दो बार बिहार भाजपा ने इन्हें विधि प्रकोष्ठ का संयोजक तथा अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य भी बनाया है। इसके अलावा विधि मंच के उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment