Home

राजवंशी महासम्मेलन में राजवंशी समाज को आदिवासी का दर्जा देने की मांग

कटिहार(बिहार)जिले के सलमारी में बठौरा हनुमान मंदिर के प्रांगण में बीते रविवार को राजवंशी कल्याण परिषद संगठन से जुड़े लोगों द्वारा एक राजवंशी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर उपस्थित हुए और साथ ही राजवंशी समाज के कई बड़े नेता अलग-अलग राज्यों और क्षेत्र से आकर भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रभारी राकेश कुमार सिंह और संयोजक संजय सिंह,सुरज सिंह जैसे नेताओं ने भीड़ को संबोधित किया। कार्यक्रम में राजवंशी कल्याण परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह बौसन,जगन्नाथ दास और राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारे राजवंशी परिवार का कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए आने वाले समय में चुनाव के वक्त सब मिलकर निर्णय लेंगे। हमारे राजवंशी परिवार एक मजदूर की गिनती में लिया जाता है जबकि इस समाज का इतिहास काफी पुराना है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार के सीमांचल क्षेत्र में काफी संख्या में राजवंशी समाज के लोग रहते हैं जो काफी पिछड़े हुए हैं। राज्य सरकार भी इस पर कोई ध्यान नहीं देती है ताकि इसका उत्थान हो सके इसीलिए आने वाले समय में राजवंशी समाज अपने हित के निर्णय खुद लेने के लिए तैयार है। हमें और लोगों को जगाना है और उन्हें अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है।

राजवंशी कल्याण परिषद के नेता व बलरामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी जगन्नाथ दास ने बताया कि बिहार के कोसी सीमांचल कटिहार, पूर्णियाँ, अररिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण जैसे कई जिलों के निवासी राजवंशी समुदाय आदिम आदिवासी हैं, जो सामाजिक, आर्थिक, शैक्षनिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक दृष्टिकोण से अत्यन्त पिछड़े हैं। बिहार के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में राजवंशी समुदाय के लोगों को अनुसूचित जन जाति (ST) का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन बिहार राज्य में आज भी राजवंशी (देसिया, पालिया एवं कोच), राजवार, राजभट, राजभोग, राजभर आदि उपेक्षित है। आजतक बिहार और भारत सरकार से आरक्षण का मांग नहीं रखा गया। जबकी पश्चिम बंगाल की तरह असम में भी अनुसूचित जन जाति की तरह आरक्षण का लाभ प्राप्त है। केवल बिहार में हीं हमें आरक्षण से वंचित रखा गया है। इसलिए राजवंशी समुदाय ने राजवंशी कल्याण परिषद् के द्वारा बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। ताकि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी राजवंशी समाज को लाभ मिल सके। इसके लिए सभी राजवंशी समुदाय के लोगों को एकजुट एवं जागृत होना अति आवश्यक है । इसके लिए राजवंशी सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago