भगवानपुर हाट(सीवान)कौड़ियां वैश्य टोली में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने कार और 10 लाख रुपए दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। शव को छत के पंखे से लटका दिया गया। घटना बुधवार की है। गुरुवार को मृतका की मां कौशल्या देवी के बयान पर भगवानपुर हाट थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
कौशल्या देवी सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भिंडियां गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि बेटी दिव्या की शादी नवंबर 2024 में कौड़ियां वैश्य टोली निवासी बसंत कुमार सिंह से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बसंत ने कार और व्यापार के लिए 10 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर दिव्या को प्रताड़ित किया जाने लगा। बुधवार को उसकी हत्या कर दी गई। फिर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को छत के पंखे से लटका दिया गया।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी। सूचना पर मृतका के परिजन पहुंचे। देखा कि दिव्या का शव पंखे से लटका हुआ था। घर के सभी दरवाजे खुले थे। सूचना पर डीएसपी महाराजगंज राकेश कुमार रंजन, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अपने साथ ले गए।
इस मामले में पति बसंत कुमार सिंह, सास अशर्फी कुंवर, भाई विकास सिंह और सुधीर सिंह सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। मृतका के घर में मातम पसरा है। मां और अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ ले गई। गांव में घटना को लेकर चर्चा है। लोग छह महीने में विवाहिता की मौत से हैरान हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment