Home

भूमि सर्वे में 19 अंचलों में चल रहा सीमांकन कार्य

सिवान:बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत जिले के 19 अंचलों में ई.टी.एस. मशीन से त्रि-सीमाना निर्धारण और ग्राम सीमा का सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्य 14 जुलाई 2025 से शुरू हुआ है। इसके लिए हवाई सर्वेक्षण एजेंसी एम/एस अरहास टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम को जिम्मेदारी दी गई है। एजेंसी के ई.टी.एस. ऑपरेटर देवराज और अनिल सिंह के साथ सभी शिविर प्रभारी, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो और अमीन मिलकर यह कार्य कर रहे हैं।

सर्वेक्षण का उद्देश्य भूमि के अद्यतन मानचित्र और अधिकार अभिलेख तैयार करना है। भूमि का स्वरूप समय के साथ बदलता है। खरीद-बिक्री, उत्तराधिकार, भू-अर्जन और बंटवारे जैसे कारणों से स्वामित्व में बदलाव होता है। इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए विशेष सर्वेक्षण अधिनियम 2011, नियमावली 2012, संशोधित अधिनियम 2017 और संशोधित नियमावली 2019 के तहत यह कार्य किया जा रहा है।

सर्वेक्षण कार्य दो ग्रुप में बांटकर भगवानपुर हॉट, सिसवन, बसंतपुर, रघुनाथपुर, लकड़ीनबीगंज, बड़हरिया, महाराजगंज, पंचरुखी, दुरौंधा, हसनपुरा, गोरेयाकोठी, हुसैनगंज, सिवान सदर और नौतन अंचलों में किया जा रहा है। सर्वे टीम खेतों में जाकर किसानों और रैयतों की उपस्थिति में भूमि की वास्तविक सीमाओं का भौतिक सत्यापन कर रही है।

जिले के सभी रैयतों और किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर प्रपत्र-2 और आवश्यक होने पर वंशावली शिविर में जमा करें। यह दस्तावेज भूमि स्वामित्व और भोगाधिकार से जुड़ा अहम प्रमाण है। इसी के आधार पर डिजिटल खतियान और मानचित्र तैयार होता है। अगर समय पर सही दस्तावेज नहीं दिए गए तो भविष्य में भूमि विवाद हो सकते हैं।

यह सत्यापन कार्य केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि किसानों के हित और सुरक्षा से भी जुड़ा है। सभी रैयतों से अनुरोध है कि वे सर्वेक्षण टीम का सहयोग करें। अपने खेत की सीमाएं चिन्हित करने में मदद करें। सरकार के इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और समय पर दस्तावेज जमा कर अपने हक का दावा करें।

किसानों से यह भी अपील की गई है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें। अगर किसी को कोई भ्रम हो तो अपने अंचल के पंचायत सरकार भवन में बने शिविर कार्यालय में जाकर संबंधित शिविर प्रभारी को जानकारी दें। ताकि समय पर समाधान हो सके। साथ ही सर्वे टीम को पूरा सहयोग दें।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिवान
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago