Home

नीति निर्माण में लोकतंत्र सबसे श्रेष्ठ है-प्रो. संजीव कुमार शर्मा

मोतिहारी(बिहार)स्वामी विवेकानंद सीरीज अंतर्गत चिंतनशील संवाद आत्म निर्भर भारत के द्वितीय चरण में शैक्षिक अध्ययन विभाग महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार , शिक्षाशास्त्र विभाग उत्तर पूर्वीय पर्वतीय विश्वविद्यालय(NEHU) मेघालय तथा शिक्षा विद्यापीठ केन्द्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय सार्वजनिक नीति -2020 का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की निर्देशिका आचार्य एस०सी०मोमिन , विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग ( नेहू)के स्वागत भाषण से हुआ। ततपश्चात कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन कार्यक्रम के सूत्रधार, निर्देशक आचार्य आशीष श्रीवास्तव , संकायाध्यक्ष शिक्षा विद्यापीठ मोतिहारी , बिहार ने प्रस्तुत किये। अपने संबोधन में कहा कि जो प्रजातंत्र सोचने में भ्रमित है , वह न तो विकास कर सकती है और न तो विकास के गति को बनाये रख सकती है । भारत जैसे विशाल राष्ट्र में जहां सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक विभिन्नताएं पाई जाती हो तो सामाजिक मुद्दों के लिए हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अनिवार्य हो जाता है । इसके बाद कार्यक्रम के निर्देशक आचार्य आर०कुमारवेल , संकायाध्यक्ष शिक्षा विद्यापीठ विश्वविद्यालय तमिलनाडु, कुलपति कामराज विश्वविद्यालय मदुरै का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नीति के समग्र समझ के लिए सार्वजनिक परिदृश्यों , एवं पर्यावरणीय शक्तियों के मध्य संयोजन का विश्लेषण करना चाहिए । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आचार्य जी० सिंगइया , प्रतिकुलपति नेहू, मेघालय का सानिध्य प्राप्त हुआ । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नीति किसी राजनीतिक प्रणाली का समग्र चित्रण करती है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य संजीव कुमार शर्मा, कुलपति ,म०ग०के०वी०मोतिहारी बिहार का उदबोधन हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में लोकतंत्र सबसे श्रेष्ठ है । लोकतंत्र से सत्ता का हस्तांतरण सरल एवं सहज हो जाता है और उन्होंने मेघालय , मोतिहारी, एव तमिलनाडु के त्रिकोण को एक मंच पर लाने के लिए आचार्य आशीष श्रीवास्तव के भगीरथ प्रयास की प्रशंसा किये । तथा मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य कुमार सुरेश , राष्ट्रीय शैक्षिक एवं प्रशासन विश्वविद्यालय, न्यूपा का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नीति निर्माण में आर्थिक विकास ,समानता, स्वतंत्रता , आत्म निर्णय जैसे बड़े सिद्धान्तों को स्वीकार करना चाहिए । आचार्य नागराजू , समाजशास्त्र विभाग , हैदराबाद विश्वविद्यालय एवं आचार्य सुभाष चंद्र राय , एनसीईआरटी, शिलांग का ने शिक्षा के क्षेत्र में सार्वजनिक नीति के बारे में विस्तृत चर्चा से की । कार्यक्रम का सफल संचालन सह आचार्य डॉ मुकेश कुमार , कार्यक्रम, समन्वयक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ पैथलोथ ओमकार , कार्यक्रम संयोजक ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिवार के साथ विभाग के सहायक आचार्य डॉ रश्मि श्रीवास्तव , डॉ मनीषा रानी तथा शोधार्थी गणेश शुक्ल , रंजय पटेल, अंगद सिंह, अलोकिता विशाल, इंदुबाला, सविता , मनीष, सुनील दुबे, विद्यार्थी कंचन, संजीव, नवीन, तूलिका, अंकित , नूतन सहित लगभग 200 प्रतिभागी पूरे भारत से वेब संगोष्ठी से जुड़ें थे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago