Home

जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डीपीआरओ होने विभागीय मंत्री

पटना(बिहार)सूबे में जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार अब डीपीआरओ होंगे। इसकी सूचना पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा कि पहले जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी डीडीसी संभाल रहे थे। उन्हें हटा कर डीपीआरओ को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मंत्री सम्राट चौधरी

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है कि उप विकास आयुक्त जिला परिषद का कार्य अब नहीं देखेंगे। इसे कानून बनाकर एक नयी व्यवस्था बनायी गई। अब जिला परिषद में डीपीआरओ अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होंगे।

इसको लेकर सभी डीएम एवं संबंधित पदाधिकारी को मंगलवार को पत्र निर्गत किया गया है।उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग के नियंत्रणाधीन विभिन्न जिलों में पदस्थापित जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद का प्रभार दिया गया है। मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी को यथाशीघ्र अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को जिला परिषद का प्रभार स्वतः ग्रहण करने जाने का आदेश दिया। इसकी सूचना डीएम के माध्यम से विभाग को प्रदान करेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago