Home

बैंकों के कम सीडी रेशियो पर उप विकास आयुक्त ने जताई नाराजगी

वैशाली(बिहार)उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की दिसंबर तिमाही की बैठक हुई। इसमें सरकारी और निजी बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

बैठक में बैंकों के सीडी रेशियो (ऋण जमा अनुपात) की समीक्षा के दौरान सार्वजनिक बैंकों के कम सीडी रेशियो पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकों को इसे बढ़ाने के लिए संवेदनशील होकर प्रयास करने का निर्देश दिया।

उन्होंने जिले में विकास की गति तेज करने के लिए सरकार की प्रायोजित योजनाओं पर तेजी से काम करने को कहा। खासकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर आम जनता में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। पीएमईजीपी योजना की समीक्षा के दौरान लंबित ऋण और सब्सिडी को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

एलडीएम वैशाली ने निजी बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार ने कृषि और एमएसएमई क्षेत्र में 100% लक्ष्य हासिल करने के लिए सुझाव दिए। उप विकास आयुक्त ने बैंकों को कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने और किसानों को सहयोग देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैंकों से आम जनता को CIBIL स्कोर के प्रति जागरूक करने की अपील की। इससे एनपीए की संभावना कम होगी। केसीसी ऋण प्रवाह में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। बैठक का संयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार समरेंद्र ने किया।

बैठक में रूडसेट संस्थान हाजीपुर के निदेशक सुनील कुमार सहित जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के बाद उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में रूडसेट संस्थान की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक हुई।

रूडसेट निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 1250 के लक्ष्य के मुकाबले 1325 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। उप विकास आयुक्त ने इस प्रयास को जारी रखने पर जोर दिया ताकि जिले के लोग आत्मनिर्भर बन सकें।

डीजीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संभाव्यता युक्त ऋण योजना (PLP) पुस्तक का अनावरण उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार के हाथों कराया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago