Home

चयनित सांसद आदर्श ग्राम भीखमपुर में विकास शिविर का हुआआयोजन

सीवान बिहार
भगवानपुर हाट प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम भीखमपुर पंचायत के भीखमपुर गांव के प्राइमरी स्कूल भीखमपुर चौरासी के परिसर में शनिवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन हुआ। इसका आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया था। इसकी अध्यक्षता सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सीग्रीवाल, विधायक विजयशंकर दूबे, डीडीसी दीपक कुमार, एसडीओ संजय कुमार ने किया। इसमें ग्रामीण विकास से संबंधित सत्रह विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत, जीविका द्वारा सतत जीविकोपार्जन, जिला प्रोग्राम(आईसीडीएस) द्वारा अन्नप्राशन, गोद भराई, आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण, मनरेगा द्वारा नया जॉब कार्ड, वृक्षारोपण, पशु शेड,प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) द्वारा योजना का स्वीकृति, पूर्ण निर्मित आवास की चाभी वितरण, सामाजिक सुरक्षा द्वारा निःशक्तता योजना, अंतर्जातीय विवाह, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ, ट्राई साइकिल वितरण, विद्युत विभाग द्वारा नया विद्युत कनेक्शन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा दाखिल खारिज, शुद्धि पत्र, लगान रसीद, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा सूक्ष्म सिंचाई, पोखर, किसान सम्मान निधि, वन विभाग द्वारा पौधा का चलंत स्टाल, कृषि वानिकी योजना के अंतर्गत निबंधन, श्रम विभाग द्वारा लेबर कार्ड संबंधित कार्य, जिला योजना द्वारा  स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जिला जल स्वच्छता समिति द्वारा नए लाभुकों का ओडीईपी तैयार करना, पंचायती राज विभाग द्वारा नल जल, नाली गली, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा ग्रामीण कार्यों के संबंध में जानकारी व जिला परिवहन विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर मेंअधिकारियों एवं आम लोगों के बैठने के लिए आकर्षक पंडाल बनाकर व्यवस्था की गई थी। सभी स्टॉलों पर संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा जिला के वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गईं थीं। अधिकारियों द्वारा शिविर में आए हुए लोगों विशेष जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन एसडीओ संजय कुमार ने किया। शिविर में स्थानीय विधायक विजयशंकर दूबे, डीडीसी दीपक कुमार, एसडीओ संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार, सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा,  बीडीओ डॉ. कुंदन,अवधेश कुमार पांडेय,सुजीत कुमार पांडेय, प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान, उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, प्रखंड के सभी मुखिया, सभी बीडीसी, प्रखंड के सभी जिला पार्षद, भीखमपुर पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यों व पंच सदस्य मौजूद थे। शिविर के आसपास विधि व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चारों तरफ बारह स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात थे। मौके पर इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात थे।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago