महाराजगंज(बिहार)प्रखंड में शनिवार को स्थानीय विधायक विजय शंकर दूबे ने 3 करोड़ 7 लाख की लागत से तीन योजनाओं का आधारशिला रखा। विधायक विजय शंकर दुबे पहला योजना सीवान -पैगम्बरपुर रोड से सिकटियां गांव तक 5.65 कि.मी., सिकटियां गांव से नोनिया टोला तक 0.79 कि.मी. और उसरी गांव से कुम्हार टोला तक 1.2 कि.मी. सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक दूबे ने विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता हर हाल में बनाये रखने का सख्त निर्देश दिया है।
विधायक श्री दूबे ने ग्राम उसरी में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रतनपुर से सिकंदरपुर तक, इंदौली से तककीपुर तक,सिवान-पैगम्बरपुर में हजपुरवा भाया पठान टोली सड़क का भी शुभारंभ शीघ्र किया जायेगा। विधायक ने बताया कि महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय से बसंतपुर तक 21 कि.मी. पथ का नवीनीकरण एवं 5.5 मी चैड़ीकरण एवं उसपर सारे पुराने सभी पुल-पुलिया का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि जनता के सुविधा के लिए शीघ्र ही पुराने पुल-पुलिया के जगह पर नए पुल पुलिया का निर्माण होगा।
हजपुरवा पंचायत के अंतर्गत शाहगंज गांव में भजुआ नदी पर भी पुल का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सर्व सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
सबके लिए सड़क, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विकास हेतु प्राथमिकता के साथ कार्य किये जायेंगे। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष श्याम देव राय, सत्यम दूबे, मुखिया प्रतिनिधि डा.आशुतोष सिंह, रत्नेश पांडेय, राजद नेता अरविंद गुप्ता, प्रो. रविंद्र राय, आलमगीर खान, भगवानपुर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, जयप्रकाश सिंह, रिंशु पांडेय, रंजीत यादव, जिला पार्षद चंद्रिका राम, संतोष ओझा, डा.राम अयोध्या प्रसाद, मुन्ना मिश्रा आदि मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment