सबके सहयोग,आपसी समन्वय से होगा प्रखंड का विकास
बनियापुर (सारण) जनता ने जनप्रतिनिधियों को वार्ड, पंचायत और प्रखंड का विकास के लिए चुना है।गावों का विकास से ही देश का विकास संभव है।उक्त बाते महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख का कार्यालय का उद्घांटन समारोह में कही।
उन्होंने भारी संख्या मे उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते कहा कि अब चुनाव बीत गया है,आप प्रतिनिधि है,चुनाव की सारी करवाहट को भुला कर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर काम करिए,तभी बनियापुर का सर्वांगीण विकास होगा।
इसके पूर्व सांसद सिग्रीवाल भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा पूर्व विधायक रामाकांत पाण्डेय जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने संयुक्तरूप से विधिवत प्रमुख कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।मौके पर प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा,पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा द्वारा सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
सभा को जिला पार्षद टुनटुन पटेल, पूर्व पार्षद कन्हैया पहलवान भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ओझा नन्हें,प्रमुख पति मनिभूषण ओझा ,गोविंदा सिंह,उपप्रमुख दिवाकर कुमार तिवारी ने संबोधित किया।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह अरुण दास सतीश ठकुर राजू शर्मा अनिल शर्मा मेराज शंभू,प्रभुनाथ माझी शंभू सिंह सुनील सिंह विशाल सिंह मनोज राय बिक्रमा राय कान्तु ठाकुर सहित समिति सदस्य,अन्य मुखिया प्रतिनिधि शामिल थे।मौके स्नेह लता कुमारी ने स्वागतगान प्रस्तुत किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर सीओ स्वामीनाथ राम सहित सभी कर्मी शामिल थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment