Home

कोरोना पर आस्था पड़ी भाड़ी पनियाडीह में बाबा ज्योतिषनाथ ब्रह्म का भक्त श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के पनियाडीह गांव में शनिवार को वसंतपंचमी के अवसर बाबा के भक्त और श्रद्धालुओं ने बाबा ज्योतिषनाथ ब्रह्म का जलाभिषेक किया। कोरोना संक्रमण व अत्यधिक ठंड होने के बाद भी लोगों की आस्था भारी पड़ी।

हालांकि इस बार प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन की अनुमति नहीं देने के कारण लोगों की भीड़ बहुत कम रही। बाबा में आस्था रखने वाले दूर-दराज से आए कुछ श्रद्धालुओं ने इस बार जलाभिषेक किया। वसंतपंचमी की अहले सुबह से हीं श्रद्धालुओं ने इस स्थान से करीब आधा किलोमीटर दूर पश्चिम स्थित दूधिया पोखरे में स्नान करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने दूधिया पोखरे में स्नान कर पोखरे के जल से बाबा का जलाभिषेक किया। हरेक साल यहां पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ लगती थी।

लेकिन इस बार यह संख्या बहुत कम रही। इससे इस बार मेले में रौनक नहीं दिखाई दी। इससे श्रद्धालु मायूस दिखे। स्थानीय श्रद्धालुओं में प्रशासन व सरकार के खिलाफ आक्रोश भी देखा गया। श्रद्धालुओं का कहना था कि चुनाव व अन्य सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन से कोरोना नहीं फैलता है, जबकि धार्मिक आयोजनों एवं विद्यालयों के खोलने से कोरोना फैलता है? ग्रामीण कृष्णा पंडित, अविनाश कुमार सिंह, पप्पू कुमार सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि बाबा से मांगी गई मन्नतें पूरी होने पर उनके प्रति श्रद्धा, आस्था व विश्वास बढ़ता जाता है। इससे हर साल नये-नये श्रद्धालु जुड़ते जाते हैं।

पुजारी त्रिभुवन दास ने बताया कि शुक्रवार की रातभर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। वसंत पंचमी की सुबह दूधिया पोखरे से बाबा का जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने बाबा ज्योतिष नाथ, बाबू कारिख नाथ, माता अपूरा सती व अन्य देवी-देवताओं के स्थान पर माथा टेका और मन्नतें मांगीं। पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु अपने घर को रवाना हुए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago