dhoomadhaam se manaee gaee rediyo mayoor 90.8 fm kee teesaree varshagaanth
छपरा शहर के समुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो मयूर 90.8 FM ने इस वर्ष अपनी तीसरी वर्षगाँठ बड़े ही धूमधाम से स्थानीय एकता भवन में मनाई गई । अपने चौथे वर्ष में प्रवेश करते हुए रेडियो मयूर में अपने कई सारे सामाजिक विषय पर कार्यक्रम बनाते हुए हमारे शहरवासियों के बीच एक अलग तरह से जागरूकता फैलाने का काम किया है ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत उद्घाटन से हुई जिसमें देश की जानी मानी समाजिक कार्यकर्ता , बिहार आइकॉन पद्म श्री सुधा वर्घिज़ ने स्थानीय अतिथियों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया ,जिसमें शहर के व्यवसायी वरुण प्रकाश, पुनीत गुप्ता , डॉ अनिल कुमार , हरेंद्र सिंह , प्रो लाल बाबू यादव , पशुपति नाथ अरुण आदि सम्मिलित हुए ।
तत्पश्चात बहुप्रतीक्षित दो डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म वुमनिया का प्रर्दशन किया गया , जो कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित है । पद्मश्री सुधा वर्घिज़ ने स्थानीय महिलाओं के साथ इस विषय पर चर्चा भी की जिसमें डॉ प्रियंका शाही , राखी गुप्ता , डॉ संजू प्रसाद , रिंकी मिश्र , सुश्री स्वयंवरा आदि ने अपनी अपनी बातें रखीं ।
इस बार रेडियो मयूर की ओर से स्पेशल अवार्ड्स के कई सारे सेगमेंट्स रखे गए जिसमें लिसनर ऑफ द ईयर का अवार्ड गया करीम चक निवासी रुक्षिन्दा बानों को ।
अवार्ड्स :
RJ ऑफ द ईयर- नेहा पॉपुलर वौइस् ऑफ द ईयर- रजत बेस्ट मेल वौइस् – प्रसन्न माटी के लाल : अभिनंदन इमर्जिंग वौइस् ऑफ द ईयर : कपिल कुमार एंटरटेनर ऑफ द ईयर : AJ अमरजीत बेस्ट कंटेंट : मिताली वौइस् फो सोशल चेंज : आरती बेस्ट टेक्निकल सपोर्ट : अभिनव आपन बोली – आपन बात : पुनितेश्वर पुनीत
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक अरुण ने किया , इस अवसर पर उज्ज्वल कुमार , अभिजीत शरण सिन्हा , भवर किशोर , गोलू , सन्नी आदि सदस्य मौजूद रहे ।
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
Leave a Comment