Home

महिला सशक्तिकरण पर बक्सर के 16 ग्राम संगठनों में संवाद

बक्सर:महिला संवाद कार्यक्रम के 11वें दिन सोमवार 28 अप्रैल 2025 को जिले के 8 प्रखंडों के 16 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसमें 2688 जीविका दीदियों, 608 गैर जीविका महिलाएं और 141 पुरुष शामिल हुए। महिलाओं के उत्थान और कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर दो पालियों में कार्यक्रम चला।

जागरूकता संवाद रथ के जरिये महिला आरक्षण, बिहार महिला सशक्तिकरण नीति, नशा मुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना की जानकारी दी गई।

महिला संवाद के दौरान सभी ग्रामीणों को लीफलेट्स बांटे गए। मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम भेजा गया संदेश पत्र पढ़कर सुनाया गया। चौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित महावीर ग्राम संगठन में भी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में दीदियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी समस्याएं और योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव साझा किए।

अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की सदस्य नीलू माटी ने बताया कि उनकी बेटी ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से मिली सहायता राशि का सदुपयोग कर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। अब वह बिहार पुलिस सेवा में शामिल होने के लिए मेहनत कर रही है। सविता देवी ने मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना से अपनी बेटी की स्नातक पढ़ाई पूरी करवाई। गीता कुमारी ने जीविका महिला किसान परियोजना से प्रशिक्षण लेकर अपनी कृषि आय बढ़ाई। अंजू देवी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य देखभाल का बेहतर प्रबंधन किया।

रामपुर पंचायत की पिंकी दीदी ने मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया प्रेरणादायक पत्र सुंदरता से पढ़ा। इससे सभी महिलाओं में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में BPM चौसा, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर ने सभी दीदियों को सक्रिय सहयोग और भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। भविष्य में भी इसी तरह के संवाद कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक उत्साह और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। संचालन BPM चौसा, एरिया कोऑर्डिनेटर, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और महिला संवाद आयोजन दल ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

10 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

10 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

11 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

11 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago