Home

आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर का डीआरडीए के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

विद्यालय की व्यवस्था से रूबरू हो संतोष व्यक्त किया

हाजीपुर(वैशाली)डी आर डी ए के डायरेक्टर सह डी डी सी वैशाली के प्रभारी निरीक्षण के दौरान पहुंचे आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर,बाल संसद के प्रधानमंत्री व मंत्रियों ने विद्यालय की व्यवस्था से कराया रूबरू।डी.आर.डी.ए .के डायरेक्टर सह डी.डी.सी .वैशाली के प्रभारी संजय कुमार निराला ने आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जा नगर का औचक निरीक्षण किया।

उनके विद्यालय में प्रवेश करते ही बाल संसद के प्रधानमंत्री, मंत्री एवं संयोजक शिक्षक ने विद्यालय की व्यवस्था से रूबरू कराया। डी.आर.डी.ए महोदय ने एक- एक वर्ग कक्ष को में जाकर बच्चों के पठन-पाठन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कुछ आवश्यक निर्देश भी शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। उन्होंने विद्यालय पुस्तकालय ,मध्यान भोजन के अलावा शौचालय से लेकर अन्य सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

विद्यालय के निरीक्षण के बाद आंगनवाड़ी केंद्र, डीलर, पैक्स से लेकर पंचायती राज राज मिर्जनगर के विकास के कार्यों की समीक्षा भी किया गया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक पंकज कुशवाहा,संजय कुमार, सुधा कुमारी,सारिका कुमारी,संगीता कुमारी,रंजीता कुमारी,गीता कुमारी , विनीता कुमारी,आशा कुमारी,सजीना परवीन के अलावा बाल संसद के प्रधानमंत्री स्मिता कुमारी,संध्या कुमारी,खुशी कुमारी,समेत अनेकों शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ पंचायत के मुखिया पति गनौर सिंह भी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

10 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

10 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

11 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

11 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago