Home

होली पर नियोजित शिक्षको के घर मायूसी, नही मनाया होली

बनियापुर (सारण) बनियापुर के नियोजित शिक्षको के घर होली पर मायूसी छायी रही।शिक्षको के घर होली जैसा त्यौहार फीका रहा।शिक्षको ने अपने शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सामान काम के लिए सामान वेतन के मांग पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।जिसके कारण उनका वेतन का भुगतान भी नही हुआ ,वही राज्यस्तरीय संघ के फैसले के आलोक में शिक्षको ने निर्णय लिया था कि इस बार की होली नही मनाई जाएगी।शिक्षक नेता विनोद राय का कहना है कि अब जब तक सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती नही हम विद्यालय जाएंगे और नही त्यौहार मनाएगे।अजीमुल्लाह अंसारी ने बताया कि सरकार की इस दो रंगी निति के कारण बिहार के शिक्षक सड़क पर है।वही इंद्रजीत महतो ने बताया कि सामन काम के बदले हमारी मांग देकर सरकार को शिक्षा शिक्षक के हक में काम करना चाहिए।

शिक्षक नेता बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की संवेदनहींन का पराकाष्ठा है कि बिहार का शिक्षा व्यवस्था बेहाल हो गया है वही शिक्षक हफ़्तों से आंदोलन पर है।निर्भय सिंह सुमन ने सरकार की इस तानाशाही रवैए पर खेद व्यक्त किया।विनोद सिंह ने कहा कि सरकार हठधर्मी छोड़कर शिक्षको के जायज मांग को मान ले शिक्षक विद्यलय में जाए।शिक्षको ने होली पावन पर्व सरकार के आक्रोश के कारण ही मनाया।मौके पर उत्तम कुमार भोला प्रसाद सत्यम कुमार देवेन्द्र सिंह मनोज कुमार सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

अज्ञात वाहन की धक्का से बाइक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

सीवान:जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर नहर रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात…

6 hours ago

मिशन निपुण बिहार में उत्कृष्ट योगदान के लिए भगवानपुर की शिक्षिका प्रेम पुतुल सम्मानित

भगवानपुर हाट(सीवान)प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, बिहार की ओर से पटना में निपुण शिक्षकों का एकदिवसीय क्षमताबर्धन…

6 hours ago

दीपक प्रकाश की पत्नी भी बनना चाहती हैं मंत्री? साक्षी मिश्रा के बयान के बाद सियासी चर्चा तेज

पटना :राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष और एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

22 hours ago

जमुनी लाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती

वैशाली:शहर हाजीपुर के जमुनी लाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना तत्वाधान में राष्ट्रीय अखंडता दिवस…

4 days ago

विपक्ष की भूमिका अब और अधिक महत्वपूर्ण, इसलिए एकजुटता और सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता: सुधांशु रंजन पाण्डेय

छपरा:बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राजद ने तेज़ी के साथ संगठनात्मक मजबूती की दिशा में…

4 days ago

इरफ़ान भईया क्लासेज का भव्य शुभारम्भ, क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सीवान(बिहार) इरफ़ान भईया क्लासेज के नाम से नए संस्थान का ओपनिंग जिले के भलूई गफ्फार…

6 days ago