जौनपुर(यूपी)खोजी स्वान शौर्य का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुयी विदाई, शौर्य का जनपद में घटित सैकड़ो घटनाओं के अनावरण में था महत्वपूर्ण योगदान।जनपद जौनपुर पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी रहे खोजी स्वान शौर्य का शनिवार को निधन हो गया। शौर्य विगत 09 वर्षो से पुलिस विभाग में अपने सेवायें दे रहा था। शौर्य का जन्म 4 जुलाई 2014 को हुआ था और उसकी ट्रेनिंग मध्य प्रदेश के टेकनपुर बीएसएफ सेंटर में हुई थी, डॉग हैंडलर बबलू सिंह द्वारा शौर्य को जौनपुर पुलिस लाइन लेकर आया गया और शौर्य इस जनपद के पुलिस बेड़े में सम्मिलित हुआ। शौर्य द्वारा जनपद में घटित होने वाले अनेको प्रकार के जघन्य अपराधिक घटनाओं जैसे चोरी,हत्या,अपहरण आदि का शीघ्रता से अनावरण किया गया, घटना स्थल से महत्वपूर्ण एवं लाभप्रद सूचनाओं एवं गंध के आधार पर अपराधियों को धर दबोचा गया। शौर्य द्वारा जनपद में सैकड़ो घटनाओं का सफल उद्भेदन किया है।उसके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो को देखकर उसकी मृत्यु पर समस्त जनपदीय पुलिस शोक संतप्त है तथा उक्त स्वान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ जनपद के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment